उत्तर-पूर्व भारत के विकास का इंजन बनेगा असम- पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर-पूर्व भारत के विकास का इंजन बनेगा असम- पीएम मोदी

-पीएम ने चुनावी राज्य असम को दी कई सौगात, कहा- सबका विकास ही हमारा मंत्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/असम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य असम को कई करोड़ों की योजनाओं की कई सोगात देते हुए कहा कि असम उत्तर-पूर्व भारत के विकास का इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया है जबकि सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने भेदभाव को दूर कर विकास का रासता साफ किया है। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय की 3,222 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।
धीमाजी के सिलापाथर में कई परियोजनाओं को लाउंच करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- केन्द्र और असरम सरकार राज्य की विकास के लिए मिलकपर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचूर संभावनाओं के बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां के कई सेक्टरों में विकास की अनदेखी कर इसके साथ सौतेला व्यवहार किया है। असम के धीमाजी से एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साफ नीयत से बुरे विचारों का खात्मा होता है। उन्होंने कहा कि नीति स्पष्ट, साफ नीयत से नियती भी बदल जाती है। उन्होंने कहा उनका लक्ष्य हर वर्ग का विकास करना है। इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान बोलते बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद, साइबर हमलों के कारण सुरक्षा जरूरतों का दायरा बढ़ गया है। यहां हमें पारम्परिक रक्षा सामग्रियों के अलावा प्रौद्योगिकी संबंधी आवश्यकताओं को भी दिमाग में रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने आगे कहा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष पद बनाए जाने के बाद खरीदारी प्रक्रिया में एकरूपता लाना और उपकरणों को शामिल करना आसान हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox