Apple का धमाका: iPhone 17 Pro और Pro Max Cosmic Orange रंग में लॉन्च, यूजर्स बोले– ‘भगवा एडिशन’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Apple का धमाका: iPhone 17 Pro और Pro Max Cosmic Orange रंग में लॉन्च, यूजर्स बोले– ‘भगवा एडिशन’

अनीशा चौहान/- Apple ने एक बार फिर टेक दुनिया को हिला कर रख दिया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप iPhone 17 Pro और Pro Max को नए Cosmic Orange रंग में लॉन्च किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने इसे ‘भगवा एडिशन’ नाम दे दिया है और यह नया कलर वेरिएंट आग की तरह वायरल हो रहा है। सिल्वर और डीप ब्लू जैसे क्लासिक रंगों के साथ यह नया अवतार युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रखी गई है और यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर
iPhone 17 Pro में ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8X ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं 18MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को और बेहतर बनाता है। इसमें लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट लगाया गया है, जो इस फोन को अब तक का सबसे तेज और एफिशिएंट डिवाइस बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट बेजोड़ परफॉर्मेंस देगा। फोन में 40W USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे यह केवल 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, Apple Intelligence का सपोर्ट इस डिवाइस को और भी स्मार्ट बनाता है, जिससे यूजर्स को AI-बेस्ड फीचर्स का शानदार अनुभव मिलेगा।

अन्य लॉन्च और कीमत
Apple ने iPhone 17 Pro और Pro Max के साथ iPhone 17, iPhone Air और Apple Watch भी लॉन्च किए हैं। iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई है। यह पूरी सीरीज प्रीमियम टेक्नोलॉजी और स्टाइल का जबरदस्त मिश्रण है। Apple का यह लॉन्च न सिर्फ हाई-एंड टेक लवर्स बल्कि हर सेगमेंट के यूजर्स के लिए उत्साह का कारण बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox