नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सब्जीमंडी थाने की तीस हजारी पिकेट की टीम ने एक बदमाश को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वेल्कम थाने का बीसी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि सब्जी मंडी थाने की तीस हजारी पिकेट पर तैनात एएसआई सुरेन्द्र, सिपाही धर्मेंन्द्र व श्रीकांत ने गश्त के दौरान एक आरोपी को पकड़ा है। उन्होने बताया कि जब पुलिस टीम राजेन्द्रा मार्केंट में गश्त कर रही थी तो एक शख्स पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसपर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह सही से जवाब नही दे पाया जिसपर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो पुलिस को एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के लिए सही टारगेट की पहचान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान आफताब पुत्र नौशाद निवासी जनता कालोनी, वेलकम, दिल्ली के रूप में की है। आरोपी पहले से ही चोरी, लूट व स्नेचिंग के पांच मामलों में शामिल रहा है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज