नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आज पश्चिमी दिल्ली जिला कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की विफलताओं और झूठे वादों को उजागर किया। बीजेपी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्लीवासियों को सिर्फ झूठे वादे और आश्वासन मिले हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कुछ भी नहीं बदला है।

बीजेपी नेता ने कहा कि आज उन्होंने AAP के खिलाफ चार्जशीट जारी की है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की 10 विधानसभा क्षेत्रों में किए गए वादों की पोल खोली गई है। बीजेपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए रोज नए झूठे वादे कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता उनसे पिछले 10 सालों के वादों का हिसाब मांग रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब दिल्ली की जनता जाग चुकी है और आने वाले चुनाव में AAP के झूठे वादों का हिसाब लेने को तैयार है। बीजेपी ने यह भी दावा किया कि दिल्ली के लोग अब बदलाव की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं।
अब_नहीं_सहेंगे_बदल_के_रहेंगे


More Stories
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप