नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड के हत्थे एक बेहद ही शातिर नुटेरा चढ़ा है जिसने द्वारका के छावला इलाके में दिनदहाड़े इंडेन गैस के कर्मचारी से पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
एटीएस की टीम को जानकारी मिली थी छावला लूट का आरोपी ख्याला इलाके में लूट की वारदात करने आ रहा हैं। एटीएस ने पुलिस के साथ टीम बनाकर इलाके की घेराबंदी की और जब आरोपी बाइक से आया तो पुलिस ने जांच के लिए उसे रोक लिया। पुलिस ने जब बाईक की जांच की और आरोपी से पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली साथ ही उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ इसके अलावा तीन जिंदा कारतूस भी उसके पास से मिले। पुलिस ने आरोपी की पहचान आशीष के रूप में की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने छावला लूट की वारदात के बारे में बताया। इसके अलावा इसने ये भी बताया कि ये नजफगढ़ के शातिर बदमाश योगेश शर्मा का साथी है। जिसपर हत्या और लूट के कई मामले हैं। योगेश ने ही इंडेन गैस कर्मचारी के पैसे लेकर जाने की जानकारी दी आशीष को दी थी, फिलहाल पुलिस इससे और जानकारी जुटाने में जुटी है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज