अब नाबालिग पर चलेगा बालिग की तरह मुकदमा, नाबालिगों को अपराध से बचाने की मुहीम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब नाबालिग पर चलेगा बालिग की तरह मुकदमा, नाबालिगों को अपराध से बचाने की मुहीम

-पुलिस ने जहांगीरपुरी हत्या मामले के आरोपी से की शुरुआत

उत्तर पश्चिम जिला/दिल्ली/- उत्तर पश्चिम जिला पुलिस वारदातों में लिप्त नाबालिगों पर नकेल कस रही है। पुलिस की सख्ती का नतीजा है कि जहांगीरपुरी में हत्या करने वाले बदनाम गैंग के 17 वर्षीय मुख्य आरोपी पर अब बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। नाबालिगों को अपराध जगत से दूर रखने के लिए पुलिस अपनी मुहीम चला रही है।
               पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि दिल्ली में यह पहला मामला है, जिसमें किसी नाबालिग पर बतौर बालिग मुकदमा चलेगा। पुलिस अदालत से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी, ताकि दूसरे नाबालिगों के लिए भी एक सीख बने। जहांगीरपुरी इलाके में इस साल जनवरी माह में तीन नाबालिगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। तीनों नाबालिग पुष्पा और भौकाल जैसी फिल्मों से प्रेरित थे।
              एक आरोपी ने तो पुष्पा फिल्म के अभिनेता की तरह वेशभूषा भी बना रखा था। 17 वर्षीय नाबालिग अपना बदनाम गैंग बनाना चाहता था। उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने और खुद को चर्चित करने के लिए हत्या को अंजाम दिया। इस जघन्य वारदात में पुलिस की तरफ से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अनुरोध किया गया कि 17 वर्षीय नाबालिग पर मुकदमे को सत्र न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए ताकि उसका ट्रायल एक बालिग की तरह आगे बढ़ाया जा सके। बोर्ड ने इसकी अनुमति दे दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox