संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका खारिज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका खारिज

-दिल्ली कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों मनोरंजन डी और सागर शर्मा की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी.


नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,:
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा चूक के आरोपी मनोरंजन डी और सागर शर्मा की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दिया है. स्पेशल जज किरण बंसल ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों आरोपियों के खिलाफ लगे आरोप सही प्रतीत होते हैं.

कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने 2001 में संसद पर हुए हमले की तरह की परिस्थिति बनाने की कोशिश की. कोर्ट ने कहा कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 161 और 164 के तहत गवाहों के दर्ज बयानों से पता चलता है कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए सुनियोजित बैठकें की.

कोर्ट ने कहा कि दोनों आरोपियों को नीलम आजाद और अमोल शिंदे की तरह समानता का लाभ नहीं दिया जा सकता है. नीलम आजाद और अमोल शिंदे संसद भवन में नहीं घुसे और बाहर ही धुएं का कनस्तर छोड़ा और नारे लगाए.

आरोपी के खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं: दिल्ली पुलिस

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील अखंड प्रताप सिंह ने दोनों की जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी के खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं और ये संसद की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है. दिल्ली पुलिस ने 15 जुलाई 2024 को इस मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा मामले में 186, 353, 153, 452, 201, 34, 120बी और यूएपीए की धारा 13, 16, 18 के तहत चार्जशीट दाखिल किया था.

पुलिस ने 7 जून 2024 को पहली चार्जशीट दाखिल किया था। दिल्ली पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल किया है उनमें मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद शामिल हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल पहली चार्जशीट करीब एक हजार पन्नों की है.

क्या है पूरा मामला?

घटना 13 दिसंबर 2023 की है, जब संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूदे. कुछ ही देर में एक आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा. इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई. हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की. कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया. संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox