2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग

- महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि इस संबंध में निगम अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श और बैठकें की जा रही हैं.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: दिल्ली नगर निगम में 2000 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने का प्रस्ताव निगम प्रशासन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है. दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों के विरोध और यूनियनों के कड़े रुख को देखते हुए निगम को इस फैसले को टालना पड़ा था. हालांकि, अब सफाई कर्मचारी संगठन केवल फैसले को टालने से संतुष्ट नहीं हैं. उनकी मांग है कि 2000 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने संबंधी आदेश को स्थायी रूप से निरस्त किया जाए. इसके साथ ही निगम में नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए.

इन्हीं मांगों को लेकर गुरुवार देर शाम विभिन्न सफाई कर्मचारी यूनियनों और कोर कमेटियों के प्रतिनिधियों ने निगम मुख्यालय में महापौर प्रवेश वाही के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे. बैठक के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से 2000 कर्मचारियों को रखने संबंधी आदेश निरस्त करने के फैसले के लिए महापौर का आभार जताया.

हालांकि, कर्मचारियों की नई भर्ती की मांग पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि इस संबंध में निगम अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श और बैठकें की जा रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं. उनके सम्मान, नियमितीकरण, समय पर वेतन और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है और उनके लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई है. कर्मचारियों का नियमितीकरण लगातार जारी है. इसके अलावा करीब 4400 एमटीएस कर्मचारियों के वेतन में लगभग 10 हजार रुपये की वृद्धि की गई है.

महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हित में आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कर्मचारियों से निगम के साथ मिलकर काम करने की अपील करते हुए दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य दोहराया.

फिलहाल 2000 कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का मामला पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. कर्मचारियों की ओर से प्रस्ताव को स्थायी रूप से रद्द करने और नई भर्ती शुरू करने की मांग के बीच अब सबकी निगाहें निगम प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox