

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो, : दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पटेल नगर इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंग लीडर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीसीपी सेंट्रल दिल्ली रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है. चीनू लंबे समय से पुलिस की रडार पर था. उसकी गिरफ्तारी दिल्ली में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
चीनू सितंबर महीने में सदर बाजार और नबी करीम इलाके में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में वांछित चल रहा था. इस घटना के दौरान ‘प्रकाश उर्फ चीनू ग्रुप’ और ‘विकास कालिया ग्रुप’ के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था. इस मामले के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं.
पटेल नगर इलाके में हुई मुठभेड़

डीसीपी का कहना है कि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित गैंग लीडर पटेल नगर इलाके में आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली प्रकाश के पैर में जा लगी और पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया.
डीसीपी ने कहा इस पूरे ऑपरेशन और आरोपी के आपराधिक इतिहास से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और हथियारों के स्रोतों का पता लगाने में जुट गई है.





More Stories
2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग
बुराड़ी में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार नाबालिग पकड़े, 20 वर्षीय युवक पर किया था चाकू से हमला
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से अवैध शराब की 80 पेटियां बरामद; 4 हजार क्वार्टर जब्त
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव