इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-चार मोबाइल और स्कूटी बरामद

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के इंदरलोक पुलिस पोस्ट की टीम ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार छीने गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों की गिरफ्तारी से झपटमारी के चार मामलों और एक एनसीआर का खुलासा हुआ है।

इंदरलोक मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी झपटमारी
जानकारी के अनुसार 28 और 29 फरवरी 2026 की रात सराय रोहिल्ला थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें मोबाइल फोन छीने जाने की सूचना दी गई। शिकायतकर्ता मुदस्सिर (46 वर्ष) निवासी भारत नगर ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11:15 बजे इंदरलोक मेट्रो स्टेशन से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनका मोटोरोला जी-84 मोबाइल फोन झपट लिया और केशवपुरम की दिशा में फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी से मिली सफलता
मामले की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि दोनों बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार थे। इसके बाद पुलिस ने करीब 35 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर उनके भागने का पूरा रास्ता पता लगाया, जो केशवपुरम, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग, मोती नगर और करोल बाग होते हुए सदर बाजार और बड़ा हिंदूराव इलाके तक पहुंचता था।

जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा
स्थानीय खुफिया जानकारी और मुखबिर की मदद से पुलिस को पता चला कि एक संदिग्ध स्कूटी बड़ा हिंदूराव इलाके में देखी गई है, जिसका इस्तेमाल एक शातिर अपराधी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मिठाई पुल क्षेत्र में जाल बिछाया और 5 मार्च 2026 को नावेद उर्फ सुमेर उर्फ जमालुद्दीन और उसके साथी सद्दाम उर्फ रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जो उसी दिन अलग-अलग इलाकों से छीने गए थे।

घर से बरामद हुए अन्य मोबाइल फोन
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की, जहां से चोरी के अन्य मोबाइल फोन और स्कूटी की नंबर प्लेट भी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

नशे की लत के कारण करते थे अपराध
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए झपटमारी और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। वे छीने गए मोबाइल फोन को बड़ा हिंदूराव क्षेत्र के एक व्यक्ति को बेच देते थे। पुलिस अब उस रिसीवर की तलाश कर रही है।

दर्जनों मामलों में शामिल रहे आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नावेद पहले से ही 32 मामलों में शामिल रहा है, जबकि सद्दाम के खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों सदर बाजार इलाके के सक्रिय अपराधी माने जाते हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox