दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गली में मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। उत्तर दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पार्ट-2 स्थित गली नंबर-6 में एक युवक ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि विजय प्रताप पांडे नामक व्यक्ति अपने घर के बीमार सदस्य को अस्पताल ले जाने के लिए कार में बैठा रहे थे और उसी दौरान उनकी गाड़ी गली में खड़ी थी। तभी एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और तुरंत गाड़ी हटाने को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया।

दो देसी पिस्टल निकालकर की कई राउंड फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक नशे की हालत में था। बहस बढ़ने के बाद उसने अचानक अपनी बाइक रोक दी और जेब से दो देशी पिस्टल निकाल लीं। इसके बाद उसने गली में मौजूद लोगों को डराने के लिए लगातार कई राउंड गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब पांच बार फायरिंग की, जिससे वहां खड़ी दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए।

परिवार ने घर में छिपकर बचाई जान
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने उनकी दिशा में भी गोलियां चलाईं, जिससे उन्हें गंभीर खतरा हो सकता था। डर के माहौल में परिवार के सदस्य घर के अंदर छिप गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं व बच्चे खासे सहमे हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान भी कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि फरार युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
सरेआम हथियार लहराकर फायरिंग की इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox