नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- पटौदी हलके में जननायक जनता पार्टी (JJP) की एक महत्वपूर्ण बैठक दीप गार्डन, खोड़ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व गुरुग्राम जिला प्रभारी दिनेश डागर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान, चेयरमैन दीपचंद, महिला जिला अध्यक्ष संतोष धारीवाल तथा हल्का अध्यक्ष संदीप कुंडू मौजूद रहे।
बैठक के दौरान हल्का कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया।
41 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा
जिला प्रभारी दिनेश डागर ने पटौदी हलके की 41 सदस्यों की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 7 दिसंबर को पार्टी अपना 8वां स्थापना दिवस जींद के जुलाना में विशाल रैली के रूप में मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रैली में गुरुग्राम जिला बड़े उत्साह से भाग लेगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
चेयरमैन दीपचंद ने कहा कि पटौदी हलके से हजारों कार्यकर्ता इस स्थापना दिवस रैली में शामिल होंगे और पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
इस बैठक में सूरिंदर खोड़, सचिन हक़दापुर, भीम लोकरी, डॉक्टर गगनदीप, राहुल चौहान, अमन चौहान, बलराम नांदल, मोनू यादव, अमन, डॉक्टर सतबीर सिंह, जयवीर गुलिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि