
मानसी शर्मा/- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं सम्मेलन में जननायक जनता पार्टी के नेता डॉ अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालापहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार ने 1 साल में कोई भी बड़ा काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पर भी जमकर निशाना साधा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जापान गए हैं और जापान से निवेश लाने की बात कही है। लेकिन पहले मनोहर लाल खट्टर भी जापान गए थे और अब तक कोई निवेश हरियाणा में नहीं आया है। अगर ऐसा होता तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने में कई बार विदेश जाते हैं। तो अब तक देश में इतनी फैक्ट्रियां लग जाती और जमीन तक नहीं बचती। इसलिए मुख्यमंत्री को यह बात समझनी चाहिए कि विदेश में जाने से निवेश नहीं आता,कंपनियों के लिए अच्छी योजना बनाने से विदेशी कंपनियां हरियाणा और भारत में निवेश करेंगी।पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर नई पार्टी बनाई है और 10 विधायक भी बनाए थे।
हुड्डा पर बरसे दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा एक्सपायरी डेट हो गया है, भूपेंद्र हुड्डा ने पक्की पक्की रोटियां खाई है, खुद उन्होंने कुछ नहीं किया।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले साइकिलिस्ट पहुंचे बहादुरगढ़; दीपक छिल्लर, जयदेव राठी, नितिन अत्री और एन.के. शर्मा ने की विशेष पहल
राज नगर MCD अधिकारी ने लगाए AAP नेता पर मारपीट और गाली गलौज के गंभीर आरोप
संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका खारिज
दिल्ली के भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ, आज से खुलेंगे द्वार; जानें टिकट, समय और एंट्री गेट की पूरी डिटेल