सीएम सैनी के जापान पर दुष्यंत चौटाला ने कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम सैनी के जापान पर दुष्यंत चौटाला ने कसा तंज

मानसी शर्मा/-  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं सम्मेलन में जननायक जनता पार्टी के नेता डॉ अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालापहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार ने 1 साल में कोई भी बड़ा काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पर भी जमकर निशाना साधा।  
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जापान गए हैं और जापान से निवेश लाने की बात कही है। लेकिन पहले मनोहर लाल खट्टर भी जापान गए थे और अब तक कोई निवेश हरियाणा में नहीं आया है। अगर ऐसा होता तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने में कई बार विदेश जाते हैं। तो अब तक देश में इतनी फैक्ट्रियां लग जाती और जमीन तक नहीं बचती। इसलिए मुख्यमंत्री को यह बात समझनी चाहिए कि विदेश में जाने से निवेश नहीं आता,कंपनियों के लिए अच्छी योजना बनाने से विदेशी कंपनियां हरियाणा और भारत में निवेश करेंगी।पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर नई पार्टी बनाई है और 10 विधायक भी बनाए थे।

हुड्डा पर बरसे दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा एक्सपायरी डेट हो गया है, भूपेंद्र हुड्डा ने पक्की पक्की रोटियां खाई है, खुद उन्होंने कुछ नहीं किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox