नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और डाबरी थाने के वांछित आरोपी रोहित पाल उर्फ ‘मेंटल’ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक बटन वाला अवैध चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, दिनांक 03/04 सितंबर की मध्यरात्रि लगभग 00:35 बजे, बीट स्टाफ हेड कांस्टेबल नवीन और हेड कांस्टेबल सांवर मल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक सफेद स्कूटी पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस ने तत्परता से उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित पाल उर्फ ‘मेंटल’, पुत्र कैलाश पाल, निवासी भरत विहार, राजापुरी, उत्तम नगर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक बटन वाला अवैध चाकू बरामद हुआ और स्कूटी चोरी की पाई गई।
आरोपी अब तक 35 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और 14 मार्च 2025 को डकैती की एक बड़ी घटना के बाद से फरार था। इस कार्रवाई को बिंदापुर थाना प्रभारी निरीक्षक गुलशन नागपाल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (डाबरी), श्री राजकुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया।
टीम में शामिल थे- एचसी नीरज, एचसी नवीन, एचसी सांवर मल और कांस्टेबल आशीष। यह टीम सड़क अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी में लगी हुई थी।
पूछताछ में रोहित ने स्वीकार किया कि 14 मार्च 2025 को उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक डिलीवरी बॉय का गला घोंटकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। इस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


More Stories
छत्तीसगढ़: 3 शहरों में 3000 खिलाड़ियों का दमदार मुकाबला
ऋषिकेश एम्स में भर्ती मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर, मुख्यमंत्री धामी ने किया दौरा
मोहन गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खतरनाक लुटेरा चाकू के साथ गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2000 क्वार्टर के साथ सप्लायर गिरफ्तार
अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 2500 क्वार्टर शराब बरामद
भारतीय समय गणना की वैज्ञानिकता पर मंथन