
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के उत्तरी जिले के बुराड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलवीर सिंह उर्फ गुड्डू उर्फ नवीन (26 वर्ष) को उस वक्त पकड़ा गया जब वह टाटा इंट्रा टेम्पो में 185 कार्टन अवैध शराब छिपाकर दिल्ली की ओर ला रहा था। यह शराब केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी, जिसे पशु आहार की प्लास्टिक बोरियों के पीछे छिपा कर लाया जा रहा था।
जांच और कार्रवाई:
यह कार्रवाई एसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम —एचसी अमर सिंह, एचसी मुकेश नैन, एचसी अमरजीत और एचसी आशुतोष की सतर्कता और तकनीकी निगरानी की बदौलत संभव हो पाई। यह पूरी टीम इंस्पेक्टर गिरीश चंदर की निगरानी में और एसीपी बुराड़ी, श्री शशि कांत गौड़ के मार्गदर्शन में काम कर रही थी।
पूछताछ में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। पशु आहार की बोरियों के नीचे 185 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें- 7,500 क्वार्टर बोतलें, 420 बोतलें मुरथल नंबर 01 ब्रांड की पाई गईं। सभी बोतलों पर “केवल हरियाणा में बिक्री के लिए” लिखा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे टिकरी गाँव, दिल्ली निवासी संदीप नामक व्यक्ति ने इस कार्य में लगाया था, जो उसे अवैध शराब दिल्ली में पहुंचाने के एवज में ₹15,000 प्रति माह देता था। गुलवीर ने हरियाणा के सोनीपत (राई) से शराब लादकर दिल्ली में आपूर्ति करनी थी, परंतु इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर संदीप के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया। पुलिस इस अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता