
पहलगाम में आतंक का तांडव हुआ घमासान।
सिंदूर को खो देना माँ-बहन के लिए नहीं था आसान॥
धर्म के नाम पर मृत्यु देख कराहती इंसानियत।
बेगुनाह मासूमों पर बरसाई गई थी हैवानियत॥
वह परिदृश्य जब भी होता किसी भारतीय के समक्ष जीवंत।
हर देश प्रेमी कहता करों आतंकवाद का जड़ से अंत॥
सिंदूर को उजड़ता देख हर भारतीय का मन हुआ व्यथित।
राष्ट्र कल्याण के लिए सबको बनाना होगा मन पावन पतित॥
मानवता के इतिहास में यह था कायरतापूर्ण कार्य।
दुश्मन को सबक सिखाना था अब अनिवार्य॥
सिंदूर खोने वाली माताओं की सुनकर करुण पुकार।
हर भारतवासी के मन में थे प्रतिशोध के अंगार॥
इस सिंदूर के विनाश ने दिया पुनः बारूद को जन्म।
सेना ने घर में घुसकर तोड़ा आतंकियों का भ्रम॥
सेना के द्वारा लक्ष्य केन्द्रित स्थानों पर किया गया प्रहार।
भारत माँ के सपूतों की महिमा है अपरंपार॥
ऑपरेशन सिंदूर ने रचा भारत के यश और गौरव का गान।
शहीदों के शौर्य, प्रेम, बलिदान से रहेगा मेरा भारत सदैव महान॥
भारतीय सेना तो सदैव करती है सिंह सी ललकार।
जो सदैव दिलाती भारत माता को जय-जयकार॥
भारत की एकता, अखंडता को रखना है सुरक्षित।
धर्म, जाति-पाति के भेदभाव से न होंगे हम भ्रमित॥
ऑपरेशन सिंदूर बना भारत की सैन्य शक्ति का दृढ़ परिचायक।
डॉ. रीना कहती, राष्ट्र की सुरक्षा में हम सदैव होंगे सहायक॥





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता