दिल्ली के द्वारका में बाइक स्टंट करते 3 लोग गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के द्वारका में बाइक स्टंट करते 3 लोग गिरफ्तार

-मोहन गार्डन थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के बाद की तुरंत कार्यवाही

नई दिल्ली/- पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में पुलिस गश्ती दल के सामने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट करते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर तीन लोगों का स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना 5 और 6 अप्रैल की रात को हुई, जब मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल हरि सिंह मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। बयान में कहा गया है, “आधी रात के आसपास दो बाइक सवारों ने उसे ओवरटेक किया और उनमें से एक ने तेज गति से स्टंट करना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने उसका पीछा किया, लेकिन बाइक सवार जनकपुरी की ओर भाग गया।“ सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने बाइक सवारों में से एक का पता लगाया और उस सोशल मीडिया अकाउंट का पता लगाया, जहां वीडियो अपलोड किया गया था और तीनों को पकड़ लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox