भगदड़ वाली जगह पर पहुंचे CM योगी, वंसत पंचमी की तैयारियों का लिया जायजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भगदड़ वाली जगह पर पहुंचे CM योगी, वंसत पंचमी की तैयारियों का लिया जायजा

मानसी शर्मा/- महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। सीएम योगी ने इस दौरान सबसे पहले मेला क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया, जिसके बाद वो घटना स्थल पर पहुंचे जहां मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ हुई जिसमें 30 लोगों की जान चली गई थी। सीएम योगी ने इस दौरान तमाम अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद सीएम योगी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सीएम योगी ने इस दौरान भगदड़ की घटना को लेकर एक-एक जानकारी ली। वो उस जगह पर भी गए जहां भगदड़ की वजह से 30 लोगों की जान चली गई।

इस दौरान मेला क्षेत्र के तमाम बड़े अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके साथ भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर काम करने को कहा. ताकि ऐसी घटनाओं का पुनरावृत्ति न हो। बसंत पंचमी की तैयारियों पर भी मंथन महाकुंभ में तीन फरवरी को बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान हैं। इस मौके पर भी प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया हैं जिसे लेकर सीएम योगी अब खुद तमाम तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आगामी अमृत स्नान पर प्रशासन को और ज्यादा सतर्क रहने और सुरक्षा के उपायों को अपनाने के निर्देश दिए हैं।

अखिलेश यादव ने क्या कहा? सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे लिए आज बजट के आंकड़ों से ज्यादा जान गंवाने (महाकुंभ भगदड़ में) वालों के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। जो सरकार जान गंवाने वालों, लापता लोगों के आंकड़े नहीं दे सकी। जिस सरकार को ये बताने में 17 घंटे से ज्यादा लग गए कि भगदड़ मची, लोगों की जान चली गई। जिनके पास ये सपना नहीं है, विजन नहीं है कि महाकुंभ के लिए कितना इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, जब 40 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था करनी थी, तो आपने क्या व्यवस्था की?। ये सरकार झूठी है, जो सरकार महाकुंभ का आयोजन नहीं कर सकती, आज के बजट में उसका हर आंकड़ा झूठा है।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox