सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले का नाम शरीफुल इस्लाम, बांग्लादेशी होने के मिले प्रमाण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले का नाम शरीफुल इस्लाम, बांग्लादेशी होने के मिले प्रमाण

मानसी शर्मा/-  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी नागरिक होने के सबूत मिले हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास बांग्लादेशी पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों में उसका नाम शरीफुल इस्लाम और पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन लिखा है। उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। वह अपना नाम विजय दास रखकर मुंबई में अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी बांग्लादेश के बरिशाल शहर का निवासी है और पिछले पांच महीने से मुंबई में एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़कर काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, शरीफुल इस्लाम सात महीने पहले दावकी नदी पार करके भारत आया था। इसके बाद कुछ समय पश्चिम बंगाल में रहने के बाद वह नौकरी की तलाश में मुंबई आया।

सिम कार्ड और पहचान के दस्तावेजों का रहस्य

आरोपी ने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का उपयोग करके सिम कार्ड लिया था। यह सिम खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया। अब पुलिस विभिन्न तकनीकी और फोरेंसिक विभागों से सबूतों की जांच कर रही है।

क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया

पुलिस ने अपराध स्थल का पुनर्निर्माण किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित फ्लैट में प्रवेश करने के लिए दीवार को फांद लिया था। उस समय दोनों सुरक्षा गार्ड सो रहे थे। आरोपी ने मुख्य प्रवेश द्वार से घुसने के बाद शोर से बचने के लिए अपने जूते उतारे और फोन बंद कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ की है। आरोपी के बांग्लादेशी लहजे में हिंदी बोलने के कारण पुलिस को कुछ भाषाई समस्याएं आ रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox