बांदीपोरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सेना के 4 जवान शहीद, 2 की हालत गंभीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांदीपोरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सेना के 4 जवान शहीद, 2 की हालत गंभीर

बांदीपोरा/अनीशा चौहान/-  जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के चार जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को श्रीनगर अस्पताल रेफर किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा बांदीपोरा के सदर कूट पायीन इलाके के पास हुआ। सेना का ट्रक जवानों को लेकर जा रहा था, जब एक मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक पहाड़ी से नीचे लुड़कते हुए खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो जवानों की मौत हो गई और पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है।

पुंछ में भी हुआ था एक सड़क हादसा

यह घटना 24 दिसंबर को पुंछ में हुए एक अन्य सड़क हादसे की याद दिलाती है। पुंछ के पास नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट सेना का एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी और ड्राइवर सहित पांच अन्य जवान घायल हो गए थे। सेना ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा था कि एक 2.5 टन का वाहन जो छह वाहनों के काफिले का हिस्सा था, ऑपरेशनल ट्रैक पर चलते समय सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया।

इन घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा बलों की जान जोखिम में डालने वाली सड़क यात्रा की समस्याओं को उजागर किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox