दिल्ली में बीजेपी को एक और झटका, प्रवेश रतन के बाद सुरेंद्र पाल बिट्टू आप में हुए शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बीजेपी को एक और झटका, प्रवेश रतन के बाद सुरेंद्र पाल बिट्टू आप में हुए शामिल

-दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो बार के विधायक ने भाजपा छोड़ी

दिल्ली/- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। बीजेपी नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले प्रवेश रतन भी दो दिन पहले भाजपा छोड़ आप में शामिल हो चुके हैं। मनीष सिसोदिया ने सुरेन्द्र पाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुरिंदर पाल सिंह भाजपा से दो बार के विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरेन्द्र पाल बिट्टू तिमारपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव के मद्देनजर एक के बाद एक नेता आप में शामिल हो रहे हैं। कल यानी गुरुवार को पद्मश्री जीतेंद्र सिंह शंटी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था वहीं आज सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आप में शामिल हो गए है।. इससे पहले यूपीएससी टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

आम आदमी के दर्द को समझने वाली पार्टी है आप- बिट्टू
पार्टी में शामिल होने के बाद बिट्टू ने कहा कि अगर कोई आम आदमी के दर्द को समझने वाली पार्टी है तो वो आम आदमी पार्टी है। हर छोटे से बड़े आदमी का दर्द सुनने वाले, गरीबों के मसीहा अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधे मिलाकर हम सभी दिल्ली को आगे बढाएंगे।

बिट्टू के शामिल होने पर मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?
सिसोदिया ने कहा, मैं सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि इन्होंने अरविंद केजरीवाल की सरकार से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है, जो सिर्फ आम आदमी के लिए काम करती है। बिट्टू जी दो बार के विधायक रह चुके हैं और निगम पार्षद रह चुके हैं।

दिल्ली में फरवरी में होगा विधानसभा का चुनाव
मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके इतने दिनों के राजनीतिक अनुभव का पार्टी को फायदा मिलेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी में चुनाव कराए जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी से गठबंधन नही करने का ऐलाना किया है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox