स्नातक में खत्म हुई अनिवार्य विषय की बाध्यता, शिक्षा ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्नातक में खत्म हुई अनिवार्य विषय की बाध्यता, शिक्षा ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन

-अब 12वीं पास विद्यार्थी किसी भी संकाय से कर सकेंगे स्नातक, विद्यार्थी को बहुविषयक कोर्स की पढ़ाई का मिलेगा मौका

नई दिल्ली/- यूजीसी ने शिक्षा ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए छात्रों को बहुविषयक कोर्स की पढ़ाई का मौका दिया है। जिसके तहत अब 12वीं की पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए किसी भी संकाय में दाखिला ले सकेंगे। कला, विज्ञान या कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा में संबंधित विषय से पास होना अनिवार्य नहीं रहेगा। छात्र सीयूईटी यूजी व संबंधित विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर उसकी मेरिट के आधार पर अपनी पसंद का संकाय चुन सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) उच्च शिक्षा में लचीलापन लाने के उद्देश्य से यूजीसी रेगुलेशन-2024 ला रहा है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 से यूजी और पीजी प्रोग्राम में कई बड़े बदलाव दिखेंगे। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिशों के अनुरूप तैयार यूजीसी रेगुलेशन-2024 का मकसद उच्च शिक्षा में जरूरी बदलाव लाना है। इसमें विद्यार्थी को बहुविषयक कोर्स की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। यदि वे अपनी प्रतिभा साबित करते हैं, तो उन्हें कोई भी विषय या डिग्री चुनने का विकल्प मिलेगा। पढ़ाई के दौरान विषय, संस्थान व अध्ययन का तरीका बदलने की भी सुविधा होगी।

साल में दो बार ले सकेंगे दाखिला
नए रेगुलेशन में सभी तरह के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को साल में दो बार दाखिला लेने, डिग्री प्रोगाम कभी भी छोड़ने या पढ़ाई (नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत) दोबारा शुरू करने, किसी भी विषय में कभी भी पढ़ाई का मौका देने का प्रावधान है। पहले सत्र में जुलाई-अगस्त और दूसरे सत्र में जनवरी और फरवरी में दाखिला होगा।

ये होंगे बड़े बदलाव
-छात्र ने लेवल 4 या 12वीं की पढ़ाई (रेगुलर व ओपन स्कूल) की होगी तो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम या फिर इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में दाखिला ले सकता है।

-लेवल-4 या किसी भी स्ट्रीम में 12वीं के बाद दूसरे संकाय में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी- 2025 और संबंधित यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।

-कोई भी छात्र यूजी और पीजी प्रोग्राम में अलग-अलग दो डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकता है।
-कोई उच्च शिक्षण संस्थान यूजीसी रेगुलेशन और नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे सीधे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox