‘गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी’ पलवल में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी’ पलवल में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

मानसी शर्मा /-  हरियाणा  के पलव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्साह और उमंग से भरा हुआ ये दृश्य, चुनाव के नतीजों का एहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद के लिए, आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं। हरियाणा में तो चुनाव अभियान चल रहा है। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। वहां बहुत भारी संख्या में लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वे अपना वोट जरूर डालें।”

पलवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केंद्रित है। कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी।

कांग्रेस को सरकार से सैकड़ों मील दूर रखने वाले हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि”हरियाणा के लोग कांग्रेस को सरकार से सैकड़ों मील दूर रखने वाले हैं। यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, हरियाणा के लोग इसे भी देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े और वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का अब दलित मोहरा नहीं बनेंगे।”

कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा… कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox