
सेहत/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आजकल की व्यस्त जीवनशैली में खुद के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। लोग फिटनेस बनाए रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और विभिन्न अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन एक आसान और प्राकृतिक तरीका भी है—तुलसी का पानी।
तुलसी, जिसे ‘संतुलन का प्रतीक’ माना जाता है, में कई औषधीय गुण होते हैं। सुबह उठकर गुनगुने पानी में तुलसी की पत्तियों को मिलाकर पीने से सेहत पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
तुलसी का पानी पीने के लाभ:
1. पाचन में सुधार : तुलसी का पानी पीने से एसिडिटी और गैस की समस्याओं में राहत मिलती है, जिससे पाचन बेहतर होता है।
2. ब्लड शुगर नियंत्रण : यह पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है।
3. एंटी-एजिंग गुण : तुलसी का पानी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को ताजगी और युवा बनाए रखता है।
4. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर : इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे त्वचा की सेहत में सुधार होता है।
5. जोड़ों के दर्द में राहत : यह पानी जोड़ो के दर्द को कम करने में भी सहायक होता है।
6. मेटाबॉलिज्म में सुधार : तुलसी का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्न में मदद करता है।
7. तनाव और एंजाइटी में कमी : नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से तनाव और एंजाइटी को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस प्रकार, तुलसी का पानी एक सरल और प्रभावी उपाय है जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार