लखनऊ महिला उत्पीड़न मामले में राजनीति तेज, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाया झूठे आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लखनऊ महिला उत्पीड़न मामले में राजनीति तेज, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाया झूठे आरोप

-लखनऊ के हुड़दंग मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में महिला उत्पीड़न मामले को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। पिछले महीने हुड़दंगियों द्वारा महिला पर पानी फेंकने और परेशान करने की घटना के बाद यूपी पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में दो गिरफ्तार आरोपियों के नाम का जिक्र किया, जिनमें से एक पवन यादव का नाम भी शामिल था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पवन यादव की गिरफ्तारी को झूठा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम क्यों नहीं जारी किए।

पवन यादव का आपराधिक इतिहास: अखिलेश यादव की सरकार में भी जेल गया था

पवन यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समर्थन जताया, हालांकि पवन यादव का आपराधिक इतिहास काफी खराब रहा है। वह अखिलेश यादव की सरकार में भी जेल जा चुका था। 2016 में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार होने पर उसके खिलाफ आम्रस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पवन यादव की पहचान एक हिस्ट्रीशीटर के रूप में की जाती है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और पथराव शामिल हैं।

पुलिस का बयान: पवन यादव की गिरफ्तारी के सबूत मौजूद

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपित पवन यादव घटनास्थल पर मौजूद था और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की है। एसीपी गोमती नगर विकास जायसवाल ने कहा कि पवन यादव के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है और उसके खिलाफ विशेष न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने डी-डब्ल्यू वारंट जारी किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox