
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- टीवी के माध्यम से भारत के घर-घर में प्रसिद्धि पा चुकी हिना खान इन दिनों अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। कुछ हफ्तों पहले ही हिना खान ने अपने प्रशंसकों को ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। हिना खान लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अपने प्रशंसकों तक अपनी सेहत की जानकारी पहुंचाती रहती हैं। इस बीच गुरुवार को हिना खान ने एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो सिर मुंडवाती नजर आ रही हैं। वो ट्रिमर से खुद ही अपने बाल हटाते दिख रही हैं। इस दौरान वो भावुक भी नजर आईं। गौरतलब है कि टीवी धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में काम करने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली थी।
इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो ट्रिमर से अपने बालों को हटाते नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से भावुक अपील भी की है। उन्होंने कहा, “आप इससे तभी जीत सकते हैं, जब आप अपने आप को गले लगाते हैं, इसे अपनाना चाहते हैं। और मैं अपनी इस जंग के घावों को अपनाती हूं। मुझे लगता है कि आप जब अपना लेते हैं तो हीलिंग के एक कदम और पास आ जाते हैं। और सच में मैं अपने जीवन के उस पक्ष पर फोकस करना चाहती हूं।”
मेंटल हेल्थ के लिए उठाया ये कदम
गौरतलब है कि हिना खान ने पहली कीमोथेरेपी के बाद अपने बालों को छोटा करवाया था। बाल छोटा करवाते समय भी उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। अब उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा, “मैं नहीं चाहती कि मैं जब अपने बालों में हाथ डालूं तो मेरे हाथ में मेरा बाल निकलकर आ जाए। इसलिए देर ना करके मैंने खुद ही अपने बालों को हटा लिया है।” उन्होंने कहा, “मुझे मेंटल हेल्थ नहीं खराब करना। शारीरिक हेल्थ से 10 गुना अच्छा मेंटल हेल्थ का होना जरूरी है। इस सफर में चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन मुझे मेंटली स्ट्रांग रहना है।” इस वीडियो के माध्यम से हिना खान ने उन तमाम महिलाओं को भी संदेश दिया, जो इस दर्द से गुजर रही हैं।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता