मुंबई/शिव कुमार यादव/- 2024 के चुनावी समर के नतीजों से पहले ही शेयर बाजार में आई तेजी का क्या कोई इशारा है या फिर ये आखिरी कारोबारी हफ्ता होने के चलते तेजी पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स 74 हजार के ठीक नीचे बंद हुआ है।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की चाल तेज रही और सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है। आईटी शेयरों की कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचा और ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा सेक्टर में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है। शुक्रवार को बाजार में दिखी ये तेजी एक तरह से अच्छा संकेत है क्योंकि अब सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो ये एक्जिट पोल के नतीजों के आधार पर उछाल या गिरावट का रास्ता अपनाएगा।
कैसी रही शेयर बाजार की क्लोजिंग
बीएसई के सेंसेक्स में 75.71 अंक या 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 73,961 पर क्लोजिंग देखी गई है। एनएसई का निफ्टी 42.05 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 22,530 के लेवल पर क्लोज हुआ है।
साप्ताहिक आधार पर चुनाव नतीजों से पहले निफ्टी की चाल
साल 2014 में 2.45 फीसदी की बढ़त
साल 2019 में 3.83 फीसदी की बढ़त
साल 2024 में 407 अंकों की गिरावट


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार