धरती पर दूसरी सबसे गर्म जगह बनी दिल्ली, टूट रहे गर्मी के सारे रिकार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धरती पर दूसरी सबसे गर्म जगह बनी दिल्ली, टूट रहे गर्मी के सारे रिकार्ड

-लेकिन इससे भी ज्यादा गर्मी पड़ती है इन 5 देशों में, खड़े-खड़े हो जाए मौत

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अगर दिल्ली में इसी तरह गर्मी के रिकार्ड टूटते रहे तो वह दिन दूर नही जब दिल्ली लोगों के लिए मौत की घाटी बन जाएगी। आखिर दिल्ली का तापमान इतना क्यों बढ़ रहा है इसने वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अभी तक दिल्ली का तापमान 42 से 45 डिग्री तक ही रहा था लेकिन इस बार 52 डिग्री को पार करने के चलते दिल्ली दूनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गई है। हालांकि दिल्ली से पहले दुनिया में पांच ऐसे देश है जो दिल्ली से गर्म है और जिन्हे मौत की घाटी भी कहा जाता है। जहां इंसान झूलस जाता है।

         दुनिया के सबसे गर्म देशों की अगर बाते करें तो अमेरिका, पाकिस्तान, ईरान जैसे देश आते हैं, लेकिन इनमें दिल्ली शहर भी जुड़ जाएगा ये नहीं सोचा था, दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इन जगहों पर गर्मी की स्थिति ऐसी है कि यहां खड़े होने वाले इंसान को या तो कोई बीमारी हो जाए या फिर वो खड़े-खड़े बेहोश हो जाए। बता दें, तापमान ज्यादा होने की वजह से लोगों की यहां मौत भी हो जाती है। चलिए आपको उस लिस्ट के बारे में बताते हैं।

अमेरिका की डेथ वैली  
अमेरिका के डेथ वैली में इतनी गर्मी पड़ती है कि वहां जमीन पर अंडे भी जल जाते हैं! जी हां, 10 जुलाई 1913 को वहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो धरती पर अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। अब डेथ वैली सिर्फ गर्मी के लिए ही नहीं, बल्कि घूमने के लिए भी फेमस हो गया है। वहां की खास मौसम की वजह से बनने वाले अद्भुत नज़ारे देखने लायक हैं, जैसे “बैड वाटर“ जहां जमीन पर नमक की सफेद चादर बिछी रहती है और फिर वहां “हिलते हुए अकेले पत्थर“ भी देखने को मिलते हैं, जो वाकई अजीब नजारा होता है। (चीवजव बतमकपजः ूपापउमकपं बवउउवदे)

ट्यूनीशिया का केबिली गांव
दिल्ली की गर्मी से परेशान हो रहे हैं? तो एक ट्यूनीशिया के केबिली गांव के बारे में जान लें, ये जगह है जहां 7 जुलाई 1931 को दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा तापमान 55.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था! अफ्रीका तो वैसे भी गर्मी के लिए मशहूर है, लेकिन वर्ल्ड मीटियोरॉलोजिकल ऑर्गनाइजेशन (ॅडव्) के मुताबिक पूरे महाद्वीप में ये सबसे गर्म जगह है। अल्जीरिया बॉर्डर के पास बसा ये गांव रहने के लिए काफी मुश्किल है। यहां गर्मियों में तो पारा 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है और सर्दियों में -5 डिग्री से भी नीचे चला आता है।

कुवैत मित्रिबाह
तीसरे नंबर पर आता है कुवैत का “मित्रिबा“! 21 जुलाई 2016 को यहां की जमीन इतनी गर्म थी कि थर्मामीटर ने 53.9°ब् तापमान दर्ज किया था! ये मित्रिबा कोई घुमने फिरने की जगह नहीं है, बल्कि नॉर्थवेस्ट कुवैत में मौसम का हाल-चाल देखने वाला एक स्टेशन है। इस वजह से, यहां के आंकड़ों पर सबसे ज्यादा गौर किया जाता है। ये इलाका अरब का है, जो कभी इराक के अधीन था। इसमें सऊदी अरब और इराक जैसे बड़े-बड़े शहर भी शामिल हैं जहां काफी ज्यादा लोग रहते हैं।

पाकिस्तान का तुर्बत
कभी सोचा है दुनिया की चौथी जगह के बारे में जहां गर्मी सबसे ज्यादा पड़ती है? जी हां, पाकिस्तान के शहर टर्बत में! वहां 28 मई 2017 को तापमान 53.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यहां भी तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया जाता है।

अहवाज़, ईरान
ईरान, एक पश्चिम एशियाई देश है जिसकी राजधानी तेहरान है। ईरान एक ऐसा देश है जिसे कभी “फारस“ के नाम से जाना जाता था और यह एक प्राचीन सभ्यता का केंद्र था। यहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है, इलाके का तापमान आम तौर पर 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। आस-पास के रेगिस्तान में गर्मियों में बहुत कम बारिश होती है। इससे धूल और रेत के तूफान आते हैं। सर्दियों में तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और बर्फबारी होना यहां आम बात है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox