केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा  

-बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान

उत्तराखंड/अनिशा चौहान/ – उत्तराखंड में इस वक्त चार धाम यात्रा जारी है। अभी तक लाखों श्रद्धालु चार धाम की यात्रा कर चुके हैं। चार धाम यात्रा में इस वक्त काफी भीड़ भी हो रही है। इसी बीच शुक्रवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, जो हेली सेवा केदारनाथ धाम के लिए जा रही थी उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस लैंडिंग में पायलट समेत सभी 6 यात्री बाल बाल बच गए हैं। राहत की बात ये है कि इससे किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।       

                                                                                                                                शुक्रवार सुबह 7 बजे की है घटना

एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा।                        

तकनीकी खामी की कराई जा रही है जांच’

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद भी पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थ यात्रा सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है। बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा के तहत तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 

37 लोगों के कटे चालान

अभी तक गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में 3 लाख 40 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं। जहां गुरुवार को यमुनोत्री धाम में 1 लाख 64 हजार यात्रियों ने दर्शन किया तो वहीं गंगोत्री में 1 लाख 51 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इसके साथ ही गुरुवार तक बद्रीनाथ धाम में 1 लाख 77 हजार 749 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं मना होने के बावजूद मंदिर परिसर में वीडियो बनाने के मामले में एक्शन लेते हुए बद्रीनाथ धाम में मंदिर परिसर के 50 मीटर पर वीडियो बनाने वाले 37 लोगों के चालान काटे गए हैं।

पंजीकरण हुआ अनिवार्य

यही नहीं राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। ये शासनदेश राज्य की मुख्य सचिव ने जारी किया है। व्यवस्थित यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही निर्देश दे चुके हैं। टूर एवं ट्रेवल्स एजेंसियों को भी रजिस्टर्ड यात्रियों को ही लाने का निर्देश दिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox