आप विधायक अमानतुल्लाह के घर दोबारा नोएडा पुलिस ने दी दबिश,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप विधायक अमानतुल्लाह के घर दोबारा नोएडा पुलिस ने दी दबिश,

-पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला, बेटे के साथ गायब हुए विधायक अमानतुल्लाह

नोएडा/शिव कुमार यादव/- पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में आरोपी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस फरार हैं। नोएडा पुलिस की टीम ने गुरुवार को ओखला स्थित विधायक के घर दोबारा पहुंचकर दबिश दी। विधायक और उनके पुत्र घर पर नहीं मिले। इसके बाद घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस की टीम विधायक पिता-पुत्र की तलाश कर रही है।

         सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा अनस मंगलवार सुबह कार में पेट्रोल भरवाने आया था। उसने अपनी कार पेट्रोल लेने के कतार में लगाकर बोला कि उसके आगे वाली कार को आगे बढ़ाकर पहले उसकी कार में पेट्रोल डाल दे। इस पर सेल्समैन ने कहा कि आप लाइन में आइए और आपकी बारी आने पर तेल डाल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप कर्मचारी की इस बात से नाराज होकर विधायक के बेटे अनस ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी दी थी।
           इसके कुछ देर के बाद विधायक अमानतुल्लाह मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने भी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकी दी थी। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं। इस मामले में गुरुवार को नोएडा पुलिस की टीम पुलिसकर्मियों की टीम ओखला स्थित विधायक के घर पहुंचे। घर जाकर पुलिस ने तलाशी ली लेकिन पिता-पुत्र नहीं मिले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox