
मानसी शर्मा / – एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार राखी सावंत आए दिन विवादों में रहती हैं। अब एक बार फिर राखी सावंत मुश्किल में घिरती नज़र आ रही हैं। मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस ठोक दिया है। राखी के साथ वकील काशिफ अली खान पर भी उन्होंने केस किया है। समीर वानखेड़े ने आरोपराखी और काशिफ अली खान पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
समीर वानखेड़े ने किया मानहानि का केस
समीर वानखेड़े ने मानहानी की याचिका में इंटरव्यू का ज़िक्र किया है। समीर वानखेड़े ने कहा कि काशिफ अली खान ने एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान झूठ बोला और जो बयान दिया वो बेहद आधारहीन थे।मानहानी की याचिका में काशिफ के बयान का जिक्र है। जिसमें कथित तौर पर बताया गया है कि समीर वानखेड़े मीडिया को लेकर ऑबसेस्ड हैं और सेलिब्रिटीज़ को निशाना बनाते हैं।
राखी सावंत पर लगाए आरोप
समीर वानखेड़े ने अवमानना याचिका में 11 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है। इसके अलावा यह भी दावा किया है कि काशिफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसी तरह के कंटेंट को पोस्ट किया और उनके पोस्ट को राखी सावंत ने भी शेयर किया था। इससे उनके इमेज को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के लिए बता दें, काशिफ अली खान उस मुनमुन धनेचा के वकील हैं जिन्हें साल 2021 में समीर वानखेड़े की टीम ने क्रूज़ ड्रग्स रेड मामले में गिरफ्तार किया था।
समीर वानखेडे़ ने कही ये बात
समीर वानखेडे़ ने याचिका में कहा,’बचाव पक्ष (काशिफ अली खान और राखी सावंत) ने बिना तथ्यों की जांच किए अपमानजनक बयान दिए।’ याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि काशिफ अली खान का मकसद ये था कि उस वक्त उनके क्लाइंट के खिलाफ जो केस चल रहा था और जिसमें उनकी क्लाइंट आरोपी थीं, उसको लेकर लोगों के मन को पूर्वाग्रह से भर दिया जाए।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ