‘मैं बिल्कुल निर्दोष हूं’, पकड़े जाने पर बोला बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मैं बिल्कुल निर्दोष हूं’, पकड़े जाने पर बोला बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद

मानसी शर्मा / – यूपी के बदायूं में दो नाबालिग भाइयों की दर्दनाक हत्या कर दी गई। स मामले के मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। तो वहीं दूसरा आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद को एक ऑटो में कुछ लोगों ने पहचान लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद जावेद ने उन लोगों से गुहार लगाई कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए, वो निर्दोष है। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस जावेद की तलाश में जुटी हुई थी। घटना के बाद से ही वो फरार था उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

अपने आप को सरेंडर करने आया

पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद वहां बहुत भीड़ थी। मैं सीधा दिल्ली भाग गया था। अपने आप को सरेंडर करने के लिए वहां से बरेली आया। उसने कहा कि इस दौरान मेरे पास कई फोन आए कि तुम्हारे भाई ने कांड किया है। मैंने फोन ऑफ कर दिया। मैं बहुत सीधा शरीफ आदमी हूं। वो (साजिद) मेरा बड़ा भाई था, उसने किया है। इसमें मेरा कुछ नहीं है। उस दौरान उसने लोगों से कहा, मेरा नाम मोहम्मद जावेद है। मेरा जिला बदायूं है। मुझे पुलिस के हवाले करवा दो, क्योंकि मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। जिस घर में मर्डर हुआ है, वहां उन लोगों से बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। लेकिन मुझे यही नहीं पता चला कि क्या हुआ है।

क्या था पूरा मामला

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी का है। जावेद यहां सैलून की दुकान चलाता था। सोमवार को उसका पड़ोस में रहने वाले एक दंपती से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उस समय आसपास के लोग दोनों शांत हो गए। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को जावेद ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके बेटे अन्नू (11), आयुष (6) और एक अन्य पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  आयुष और आहान की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा युवराज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox