बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार

मानसी शर्मा / –  बदायूं हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने दो दिनों से फरार चल रहे जावेद को दबोच लिया है। बदायूं में 2 बच्चो की हत्या में शामिल मृतक साजिद का भाई जावेद देर रात बरेली से गिरफ्तार हुआ है। घटना के बाद जावेद मोबाईल बंद कर दिल्ली भाग गया था। देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा। ऐसा कहा जा रहा है कि वह नेपाल भागने की फिराक में था।

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार  

जानकारी के अनुसार, जावेद घटना के बाद मोबाइल बंद करके दिल्ली भाग गया था । जावेद वहां से वह बरेली आ गया। स्थानीय लोगों ने देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर जावेद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कि आरोपी जावेद नेपाल भागने वाला था। लेकिन जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो कहने लगा कि वो सरेंडर करना चाहता था। लेकिन उससे पहले आरोपी पकड़ा गया।

क्या है पूरा मामला

बच्चों के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई FIR के अनुसार, आरोपी साजिद मृतक बच्चों के परिवार का जानकार था। मंगलवार के दिन अपनी पत्नी के प्रसव के लिए उनसे रुपये मांगने वहां गया था। अपने भाई जावेद के साथ वह उनके घर आया। जैसे ही संगीता पैसे लेने के लिए कमरे में घुसी। तभी साजिद और जावेद ने उनके तीन नाबालिग बच्चों- आयुष (12), अहान उर्फ हनी (8) और युवराज (10) पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर आयुष और अहान की मौत हो गई और युवराज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox