अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

मानसी शर्मा / –  आज सुबह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जिसके बाद उनकी एंजियोप्लेस्टी की गई है। अस्पताल के हवाले से जानकारी दी गई कि बिग बी को आज सुबह भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लेस्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई।

दरअसल, बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जाने के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह  अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लेस्टी की गई। फिलहाल बिग बी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। फिलहाल इस मामले पर परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। डॉक्टरों की निगरानी में बॉलीवुड के शहंशाह का उपचार जारी है।

बिग बी ने किया पोस्ट

इन सब के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है,’हमेशा ग्रेटिट्यूड’। कहा जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है। वो पहले भी  ऐसे अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आभार व्यक्त करते रहे हैं।

हर संडे लगता है फैंस का जमावड़ा

बता दें, अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहता है। बिग बी भी हर संडे को अपने घर जलसा के बाहर फैंस के साथ मुलाकात करते हैं। बीते दिन अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस से मुलाकात की  तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ ही बिग बी ने लिखा था ‘हम्बल्ड बीयोंड।’

इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन के पास कईं प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगें। इससे पहले बिग बी की आखिरी रिलीज फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन संग ‘गणपत’ थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox