नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। दिल्ली में 21 हजार वेबकैम के जरिये मतदान पर आयोग की पैनी नजर रहेगी। प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर मतगणना तक चुनाव की हर प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी. ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मतदान केंद्रों पर वेबकैम और चुनाव से संबंधित कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली में 13,713 मतदान केंद्र होंगे।
चुनाव आयोग ने 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतदान का लाइव वेबकास्ट करने का निर्देश दिया है। इसके तहत दिल्ली में 6,857 मतदान केंद्रों पर वेब कैम लगाए जाएंगे, लेकिन कुछ अतिरिक्त मतदान केंद्र भी तैयार रखे जाते हैं, इसलिए दिल्ली में मतदान के दिन सात हजार मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन तीन वेब कैम लगाए जाएंगे। इसके जरिये मतदान का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे