
द्वारका /सिमरन मोरया / – द्वारका जिले की पुलिस द्वारा एक ऑटो लिफ्टर को किया गया गिरफ्तार। टीम ने कुख्यात चोर को गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। डीसीपी अंकित सिंह के नेतृत्व में टीम को तैयार किया गया और गुप्त मुखबिर के बताने पर इलाके में घूम रहे चोर को समय रहते ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और बटन वाला चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पता अजीत उर्फ गोलू गट्टा बताया है और वह महावीर एंक्लेव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया है कि उसने अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह अपराध किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले को डाबरी थाने में दर्ज कर लिया गया और आगे की छानबीन जारी है।





More Stories
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित