बहादुरगढ़वासियों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन सेवा ने दी बड़ी खुशखबरी,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़वासियों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन सेवा ने दी बड़ी खुशखबरी,

बहादुरगढ़/प्रदीप यादव/- हरियाणा राज्य परिवहन बस सेवा ने बहादुरगढ़वासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। हरियाणा राज्य परिवहन सेवा ने बहादुरगढ़ से राजस्थान स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा की शुरूआत कर दी है। यह बस रोजाना सुबह 7 बजे बहादुरगढ़ बस स्टैंड से खाटूश्याम जी जाएगी। बहादुरगढ़ के श्याम बाबा के भक्तों ने इस बस सेवा को लेकर काफी खुशी है और प्रशासन का आभार जताया है।

           शहीद भक्त सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि उनकी संस्था ने बहादुरगढ़ व आसपास के खाटूश्याम जी के भक्तों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन से इस बस सेवा की मांग की थी जिसे अब प्रशासन ने पूरा कर दिया है। उन्होने बताया कि बहादुरगढ़ से वाया गुरूग्राम होते हुए बस श्रीखाटूश्यामजी जायेगी जिसका किराया मात्र 315 रूपये होगा।

बस रूट इस प्रकार हैः-
बहादुरगढ़  गुरुग्राम श्रीखाटूश्यामजी  
वायाः नजफगढ़, इफको-चौक, रेवाड़ी, नारनौल, निजामपुर, सलोढ़रा-बॉर्डर, पाटन, नीमकाथाना, खंडेला, पलसाना होते हुए श्रीखाटूश्याम जी पंहुचेगी।

समय सारिणीः-
बहादुगढ़ नए बस स्टैंड से सुबह 7ः00 बजे
गुरुग्राम बस स्टैंड से सुबह 9ः00 बजे
इफको चौक से सुबह 9ः20 बजे
रेवाड़ी से सुबह 10ः40 बजे
नारनौल से दोपहर 12ः10 बजे

वापसी मार्ग
खाटूश्यामजी से दिल्ली सुबह 07ः00 बजे
नारनौल से सुबह 10ः00 बजे
रेवाड़ी से सुबह 11ः30 बजे
गुरुग्राम से बहादुरगढ़ शाम 5ः00 बजे

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox