शेरों ने किया विशालकाय मगरमच्छ का शिकार, वीडियो हुआ वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेरों ने किया विशालकाय मगरमच्छ का शिकार, वीडियो हुआ वायरल

-दुर्लभ दृश्य जाम्बिया के काफ्यू नेशनल पार्क के बुसांगा मैदान का, जंगल के इस दुर्लभ दृश्य ने लोगों को किया हैरान

जाम्बिया/शिव कुमार यादव/- जाम्बिया के काफ्यू नेशनल पार्क के बुसांगा मैदान से एक दुर्लभ दृश्य का वीडियों सामने आया है। जंगल के इस दुर्लभ दृश्य ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। दरअसल जंगल में शेरों के एक झुंड ने एक विशालकाय मगरमच्छ को अपना शिकार बनाया है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दुर्लभ नजारे की बात कर रहे हैं।

बता दें कि जंगल में शिकारियों का दबदबा रहता है! सबसे खूंखार शिकारी ’जंगल के राजा’ यानी शेर को माना जाता है। उसकी एक दहाड़ भर से पूरे जंगल में हड़कंप मच जाता है। वैसे तो शेर हिरण, जेबरा, जंगली भैंस आदि का शिकार करते हैं। लेकिर शेर को अवसरवादी शिकारी भी माना जाता है। वैसे तो आमतौर पर शेर अपने शिकार के मामले में ज्यादा जोखिम नही उठाते। लेकिन जब वह भूखा होता है तो किसी भी सीमा तक जा सकता है और बड़े से बड़ा जोखिम उठाने से भी पीछे नही हटता। हालांकि जोखिमों के चलते शेर, मगरमच्छों का शिकार नहीं करते हैं। लेकिन इस वीडियों ने सभी को हैरान कर दिया है।
         मामला जाम्बिया के काफ्यू नेशनल पार्क के बुसांगा मैदानों में से एक का है। जहां शेरों के झुंड ने एक विशालकाय मगरमच्छ को 1 मिनट के अंदर निपटा दिया। इस पूरी घटना को न्यूटन मुलेंगा नाम के टूर गाइड ने कैमरे में कैद कर लिया था, जिसका क्लिप अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

शेरों के सामने मगरमच्छ की एक नहीं चली
यह वीडियो 1.31 मिनट का है। इसमें हम शेरों को झुंड को एक मगरमच्छ को दबोचे देख सकते हैं। मगरमच्छ खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता है। लेकिन इतने शेरों की ताकत के सामने उसकी एक नहीं चलती और एक मिनट के अंदर ही वह दम तोड़ देता है, जिसके बाद शेर उसे अपना भोजन बना लेते हैं।
       बता दें, इस वीडियो को अबतक 1 लाख 22 हजार से अधिक व्यूज और डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। कुछ ने कहा कि यह बहुत ही दुर्लभ नजारा है, तो एक ने लिखा कि अब मगरमच्छ को पता चल जाएगा कि जेबरा और वाइल्डबीस्ट को कैसा लगता होगा!

अफ्रीका के नेशनल पार्क का है ये वीडियो
यह वीडियो 14 नवंबर को यूट्यूब चैनल स्ंजमेज ैपहीजपदहे से पोस्ट करते हुए लिखा- शावकों का पेट भरने के लिए शेरों ने मगरमच्छ का शिकार किया। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि यह वीडियो जाम्बिया के काफू नेशनल पार्क के बुसांगा मैदानों में एक टूर गाइड न्यूटन द्वारा फिल्माया गया था।
         बुसांगा मैदान, काफ्यू नेशनल पार्क के उत्तरी भाग में एक बेहतरीन इकोसिस्टम है। यह अपने दलदली इलाके के लिए जाना जाता है, जहां बरसात के मौसम में बाढ़ आती है। यह क्षेत्र वन्यजीव गतिविधि का केंद्र बन जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox