
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ के रिटायर्ड डीजी एस के सूद व शांति रक्षक बल सीआरपीएफ के पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने पुलवामा हमले की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज तक कोई जांच ना होना सरकार की सोच पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजिमी है।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रैस क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक व सुप्रीम कोर्ट के सिनियर वकील प्रशांत भूषण ने 14, फरवरी 2019 पुलवामा में घटित वभित्स कांड जिसमें सीआरपीएफ जवानों के आईडी ब्लास्ट में शरीर के चिथड़े हवा में उड़ गए थे जांच की मांग की। कहां से 300 किलो आरडीएक्स आया और कौन लौग इसके पीछे थे आज तक कोई जांच ना होना संदेह उत्पन्न करता है।
महासचिव रणबीर सिंह ने पुरानी पैंशन बहाली, अर्ध सैनिक स्कूल, अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड, सीआईएसएफ कर्मियों को सीएलएमएस सुविधाओं के लिए मिडिया कर्मियों का ध्यान आकर्षित किया किया। पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा प्रैस क्लब में हाजिर मिडिया कर्मियों को 25 सितंबर जंतर मंतर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां