
नई दिल्ली / मानसी शर्मा / – दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। उनका ऑटो की सवारी करना पहले से भी अधिक सुरक्षित होने वाला है। बता दें कि अब दिल्ली के सभी ऑटो में जीपीएस यानी ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
परिवहन विभाग ने शहर के सभी ऑटो चालकों को ये निर्देश दिया है कि वह ये सुनिश्चित करें कि उनके वाहनों को ट्रैक करने वाला जीपीएस सिस्टम सही से काम कर रहा हो। ऐसा न होने पर ऑटो चालकों को दंडित किया जाएगा। अगर जीपीएस नहीं होगा तो ऑटो की फिटनेस नहीं हो सकेगी। परिवहन विभाग इसे कड़ाई से लागू करने जा रहा है। विभाग ने इस बाबत सभी 95 हजार ऑटो चालकों को उनके मोबाइल पर संदेश भेज दिया है। परिवहन विभाग ने कहा कि जीपीएस सवारियों के हित में ही नहीं बल्कि चालक के हित में भी है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
एक अधिकारी ने कही ये बात
वहीं, इस मामले के एक एक्सपर्ट ने कहा कि ऑटो रिक्शा ड्रॉइवरों द्वारा सरकार द्वारा तय मीटर बॉक्स के अनुसार किराया न वसूलने की शिकायतो के बीच ये कदम उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार शहर के 90,000 से अधिक ऑटो चालकों को यह जांचने के लिए कहा गया है कि क्या सिस्टम काम कर रहा है या नहीं अगर नहीं तो इसे वे बदलवा लें।
ऑटो चालकों के बीच गुस्सा
उधर, इस आदेश को लेकर ऑटो चालकों के बीच में काफी गुस्सा है। ऑटो चालकों का कहना है कि ये तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में जीपीएस अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी ऑटो में जीपीएस को लेकर छूट दे रखी है, मगर दिल्ली सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है।
परिवहन विभाग ने यै कहा
वहीं, परिवहन विभाग का कहना है कि भले ही केंद्र सरकार ने ऑटो को जीपीएस से छूट दे रखी है, मगर राज्यों को ये भी छूट दी गई है कि अगर वे चाहे तो इसे लागू कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2012 में ऑटो में जीपीएस अनिवार्य किया था।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता