
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार ने जुलाई से सितंबर 2023 की अवधि के लिए चार ड्राई डे घोषित किया है। बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग से ड्राई डे को लेकर आए प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।
जुलाई से सितंबर महीने के दौरान मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद का पर्व पड़ रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा घोषित ड्राई डे के अनुसार, इन पर्वों के दिन दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 की अवधि के लिए ड्राई डे की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, 29 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 07 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद का पर्व पड़ रहा है। सरकार ने इन पर्वों को ड्राई डे के रूप में शामिल किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार हर 3 माह में ड्राई डे की लिस्ट जारी करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह सूची जारी की गई है।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,