नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/नई दिल्ली/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- आपकी सेवा में सदैव तत्पर दिल्ली पुलिस को आम नागरिक से जोड़ने के दिल्ली पुलिस अपने 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ’तरंग वेव आफ ट्रस्ट एंड बांडिंग’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है ताकि जनता के बीच दिल्ली पुलिस अपने जनसंपर्क को मजबूत बना सके। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की ओर से बवाना के राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि तरंग के माध्यम से युवाओं को देश के लिए अधिक पदक और उपलब्धियां लाने की प्रेरणा मिल रही है। इस दौरान उन्होने सप्ताह भर से चल रही खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर उन्होंने उन कोचों की भी सराहना की जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक, संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक किशोर भी उपस्थित रहे।

तरंग कार्यक्रम के तहत 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा रस्साकसी,कुश्ती प्रतियोगिता व अन्य ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बवाना पुलिस स्टेशन और नरेला औद्योगिक क्षेत्र की टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक किशोर (उत्तरी रेंज) ने कहा कि तरंग के माध्यम से ग्रामीण युवा न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि आइआइटी दिल्ली और डीटीयू में भी शामिल हो सकते हैं। बाहरी उत्तर जिला के डीसीपी रवि कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस सप्ताह के तहत इन दिनों जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में द्वारका जिला पुलिस की ओर से मुंढेला कलां गांव में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, विशेष आयुक्त सागरप्रीत हुड्डा, दंगल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध गीता फोगाट, उपायुक्त एम हर्षवर्धन आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों व पहलवानों का ग्रामीणों द्वारा परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा गांव के बुजुर्ग और नौजवानों से मिले।

उन्होंने कहा कि पुलिस आपके साथ है और एक बेहतर माहौल तैयार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से यह भी कहा कि वे किसी भी मामले में पुलिस से निःसंकोच मिलकर अपनी बात कह सकते हैं। इस मौके पर मौजूद दंगल गर्ल गीता फोगाट ने ने युवाओं से अपील भी की जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई शार्टकट रास्ता न अपनाएं। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सुखराज कटेवा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
महिला पुलिस कामया का मिला शस्त्र संचालन प्रशिक्षण अशोक विहार स्थित उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में महिला पुलिस कर्मियों के लिए शस्त्र संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

’दिल्ली पुलिस सप्ताह’ के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शस्त्र संचालन को लेकर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में माडल टाउन पुलिस स्टेशन की वूमेन कांस्टेबल काजल ने पहला और ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मौर्य एन्क्लेव पुलिस स्टेशन की बलकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन