अंजलि के परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, किया बड़ा एलान,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
June 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंजलि के परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, किया बड़ा एलान,

-परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे, हादसे के बताया दरिंदगी

नई दिल्ली/- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दरिंदगी शिकार बनी लड़की के घर मृतका के परिवार से मुलाकात करने पंहुचे। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वयं मृतका के परिजनों से बात की थी। मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये दरिंदगी के सिवा कुछ नहीं है। बेटी अकेली कमाने वाली थी। मां बीमार हैं। कल सीएम ने भी बात की थी। सरकार पूरा इलाज करवाएगी। सरकार की ओर से 10 लाख रुपये देंगे। परिवार की मांग थी कि किसी व्यक्ति को नौकरी पर रखा जाए। परिवार के लोगों से कागज मांगे हैं। परिवार गरीब है, तो पार्षद, विधायक और सामाजिक लोगों से गुहार लगाई है कि सभी मदद करें।

लड़की की मां का इलाज कराएगी दिल्ली सरकार
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह घटना बहुत दुरूखद है। आज मैं परिवार से मिला। लड़की की मां के इलाज में भी जो भी जरूरत होगी वो दिल्ली सरकार की तरफ से करवाया जाएगा। सरकार की तरफ से 10 लाख की सहायता दी जा सकती है इसकी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है।

अंजलि के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे-सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अंजली के परिवार से मुलाकात की है। उनके साथ संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज भी थे। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि दिल्ली सरकार अंजलि के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox