गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में 13 कंपनियों की रुचि- सीएम खट्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में 13 कंपनियों की रुचि- सीएम खट्टर

-दुबई टूर से लौटकर बोले सीएम, हरियाणा में 1 लाख करोड़ का निवेश आने की संभावना

चंडीगढ़/- एक हफ्ते में दो दुबई टूर के बाद चंडीगढ़ पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में दुबई की 13 इंटरनेशनल कंपनियों ने रूचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हरियाणा में 1 लाख करोड़ निवेश आएगा। वहीं वर्ल्ड के सबसे बड़े जंगल सफारी के निर्माण की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही सरकार इसके लिए अरावली फाउंडेशन बनाएगा। साथ ही दुबई में सीएम ने कारोबारियों से मीटिंग कर ग्लोबल सिटी में निवेश की अपील की।
             सीएम खट्टर बोले सूबे में 10 हजार एकड़ में बनने जा रही जंगल सफारी शुरू करने के लिए शारजहां गया था। राज्य की जंगल सफारी के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 6000 एकड़ गुरुग्राम और नूंह जिले में 4000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके निर्माण के लिए इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है।

सेंट्रल जू अथॉरिटी की लेंगे हेल्प
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि जंगल सफारी के निर्माण के लिए अरावली फाउंडेशन सरकार बनाएगी। इसका अध्ययन करने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की भी सरकार हेल्प लेगी। इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिगृहित की जाएगी।

नवंबर में ग्लोबल सिटी का पहला आक्शन
3 और 4 अक्टूबर के दुबई टूर का ब्योरा देते हुए सीएम ने कहा कि ग्लोबल सिटी के लिए दुबई की 13 बड़ी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके अलावा कई कंपनियों ने हरियाणा में अलग-अलग प्रोजेक्ट में भी रूचि दिखाई। इसमें एग्री बिजनेस, फूड इंडस्ट्री जैसे सेक्टर शामिल हैं। दुबई गर्वनमेंट की अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी हिसार में इन्वेस्टमेंट के लिए रूचि दिखाई है। सीएम ने बताया कि नवंबर में ग्लोबल सिटी का पहला ऑक्शन किया जाएगा।

प्लेसमेंट के लिए 8 कंपनियों से हुई बातचीत
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्लेसमैंट को लेकर भी कंपनियों से बातचीत हुई। इसमें 8 बड़ी कंपनियों ने रूचि दिखाई। इसके जरिए हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को वहां नौकरी करने का मौका मिलेगा। सरकार ने अभी 1 लाख युवाओं को दुनिया के विभिन्न देशों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया है। एक कंपनी ने एक छोटा ऑर्डर भी दिया है। हाउस कीपिंग की डिमांड आई है। परिवार पहचान पत्र के जरिए गरीबी रेखा से नीचे युवाओं को प्रशिक्षित कर वहां भेजने की योजना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox