दिल्ली शराब घोटाले में नई कार्रवाई, विजय नायर के बाद समीर महेंद्रू भी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली शराब घोटाले में नई कार्रवाई, विजय नायर के बाद समीर महेंद्रू भी गिरफ्तार

-सीएम केजरीवाल ने कहा अब मनीष सिसोदिया की बारी

नई दिल्ली/- दिल्ली के कथित शराब घोटाले में लगातार दूसरे दिन भी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई की ओर से विजय नायर को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्तार कर लिया है। समीर से कल सीबीआई ने पूछताछ की थी और आज ईडी ने जांच के लिए बुलाया था। कुछ देर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब मनीष सिसोदिया को भी
गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर आप पर दबाव बनाना चाहती है।
              इसके पहले सीबीआई ने मंगलवार को पहली गिरफ्तारी की। सीबीआई की टीम ने देर शाम करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद शराब करोबारी व ऑनली मच लाउडर नाम की इंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया।
             बता दें कि में सीबीआई और ईडी ने पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोसिया,अधिकारियों और शराब कारोबारियों के यहां रेड की थी। उस दौरान नायर विदेश में था और हाल में भारत लौटा है। सीबीआई के मुताबिक विजय नायर बबलफिश, और मदर्सवियर जैसी कंपनियों से जुड़ा है।
             नायर पर आरोप है कि अरुण रामचंद्र पिल्लई नामक शख्स ने आरोपी अधिकारियों के लिए एक शराब कंपनी के मालिक से नायर के जरिए रिश्वत ली। ऑनली मच लाउडर एक इंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जो मुंबई में संचालित होती है। कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) की शुरुआती जांच में पता चला है कि नायर द्वारा स्थापित कुछ कंपनियों को रजिस्ट्री से हटा दिया गया है लेकिन अब ईडी और सीबीआई उनकी डिटेल खोज रही है।
             बता दें कि यह कंपनी 2006 में रजिस्ट्रर्ड हुई थी जिसमें दो डायरेक्टर थे- विजय स्वामीनाथन नायर और गिरीश माखनलाल तलवार। जानकारी के मुताबिक 2009 में ऑनली मच लाउडर के नाम से नई कंपनी बनाई और इंवेट से अपने को अलग किया। इसके अलावा मदर्सवियर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड 2010 में बनी जिसके डायरेक्टर विजय नायर थे।

झूठे आरोप से भाजपा बनाना चाहती है दबावः आप
आम आदमी पार्टी ने कहा कि विजय नायर और आप नेताओं के खिलाफ सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। पार्टी ने जारी बयान में कहा, वह (विजय नायर) आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन प्रमुख हैं और इन दिनों गुजरात की कम्युनिकेशन रणनीति बनाना व उसे लागू करना उनकी जिम्मेदारी है।  इससे पहले वह पंजाब के लिए भी कम्युनिकेशन की रणनीति बना चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox