द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी रामलीला मंचन के लिए पूरी तरह तैयार- डॉ. अशोक यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी रामलीला मंचन के लिए पूरी तरह तैयार- डॉ. अशोक यादव

-प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को किया गया है आमंत्रित, देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीलाओं में शुमार है द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी

द्वारका/दिल्ली/- देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीलाओं में शुमार द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी हर साल की तरह इस बार भी रामलीला मंचन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीरामलीला सोसायटी के फांउडर प्रेसिडेंट एवं वाईस चेयरमैन अशोक यादव ने बताया कि पिछले साल हमारी रामलीला को सर्वश्रेष्ठ रामलीला का अवार्ड मिला था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलीला देखने यहां आये थे। इस बार भी हमने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया है।


              उन्होने बताया कि श्रीरामलीला सोसायटी द्वारका सैक्टर-10 के डीडीए मैदान में हर साल रामलीला का मंचन करती है। इस बार हमारी सोसायटी अपना 10वां सफल रामलीला मंचन करने जा रही है। 26 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीलाओं के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। दर्शकों की सुरक्षा के लिए डीडीएमए की गाईड लाईन व पुलिस की व्यवस्था की गई है। वहीं आग व दूसरे खतरों से निपटने के भी पूरे प्रबंध किये गये। उन्होने बताया कि द्वारका सैक्टर 10 की रामलीला में दूर-दूर से श्रद्धालु रामलीला देखने आते है। उनकी पुख्ता सुरक्षा के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था व खाने-पीने के भी इंतजाम किये गये हैं। उन्होने सफल रामलीला मंचन के लिए सोसायटी के संरक्षक व प्रेसिडेंट राजेश गहलोत का आभार जताया। उन्होने कहा कि श्रीरामलीला सोसायटी का प्रत्येक कार्यकर्ता व सदस्य इसे सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं। बस अब प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के आने का इंतजार रहेगा। इस अवसर पर सोसायटी के वाईस चेयरमैन सुरेश सोलंकी, प्रधान राजीव सोलंकी, महासचिव संजीव गोयल  व कोषाध्यक्ष जयभगवान कटारिया ने रामलीला देखने आने वाले दर्शकों व भगवान राम के भक्तो से निवेदन किया कि रामलीला में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रबंधकों का सहयोग करें और पूरी श्रद्धा के साथ रामलीला का आनन्द उठाऐं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox