एक्टिव मोड में दिखे नये पुलिस कमिश्नर अरोड़ा, थाने का निरीक्षण करने पहुंचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्टिव मोड में दिखे नये पुलिस कमिश्नर अरोड़ा, थाने का निरीक्षण करने पहुंचे

-जिला दक्षिण-पश्चिम के वंसत विहार थाने में उपस्थित कर्मियों से बात कर सुनी उनकी समस्याएं

नई दिल्ली/- दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पदभार संभालते ही एक्टिव मोड में आ गये है। पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया।
             निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड देखे और उपस्थित ड्यूटी ऑफिसर और जांच अधिकारियों से थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मियों से उनके कार्यक्षेत्र और सामान्य ड्यूटी के निष्पादन के दौरान उनके द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों के बारे में जाना। साथ ही कमिश्नर ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और ड्यूटी के दौरान तनाव मुक्त होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
               बता दें कि श्री संजय अरोड़ा को कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस की कामन सौंपी गई है, जिसके बाद यह पहला मौका है जब कमिश्नर अपनी टीम के साथ एक थाने में पहुंचे और वहां पर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की कार्यशैली व उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox