
नई दिल्ली/- दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच अधिकारियों और दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। एलजी ने भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप में इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया. उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच के निर्देश भी दिए हैं।
दरअसल, सब-रजिस्टार ऑफिस में दिल्ली के सेंट्रल जोन में गैरकानूनी ढंग से 50 अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्शन को लीगली रेगुलराइज कर दिया गया था। इससे पहले एलजी ने अलीपुर हादसे के बाद एक जेई और एक एई अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा भलस्वा के एक अधिकारी को भी निलंबित किया गया था।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई