नई दिल्ली/- बीती 11 जुलाई को प्रधानमंत्री की ओर से नए संसद भवन के शिखर पर अशोक स्तंभ का अनावरण किए जाने के बाद से इस पर सियासत गरमाई हुई है। विरोधी पार्टियां हर तरफ से केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार अनुपम खेर ने कुछ ऐसा ट्वीट किया है, जो बॉलीवुड से लेकर सियासी गलियारों तक में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अशोक स्तंभ का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़रिकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!”
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने अशोक स्तंभ में बदलाव करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नए स्तंभ में शेरों को उग्र चित्रित किया गया है। अनुपम खेर के इस ट्वीट से अब देश में एक नई बहस छिड़ गई है।
वहींं, अशोक स्तंभ की बात करें तो इसे निर्माणाधीन सेंट्रल विस्टा के शिखर पर स्थापित किया गया है। इसका वजन 9500 किलोग्राम है जबकि 6.5 मीटर लम्बा यह स्तंभ कांस्य धातु से निर्मित है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा